Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन 11 वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन खुदरा बाज़ार बना है

January 12, 2024

चीन 11 वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन खुदरा बाज़ार बना है

चीनी ई-कॉमर्स कानून के लागू होने की 5वीं वर्षगांठ 1 जनवरी को मनाई गई। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता शू च्युएथिंग ने 11 जनवरी को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2019 में ई-कॉमर्स कानून के लागू होने के बाद से चीन में ई-कॉमर्स के व्यापारिक वातावरण में सुधार जारी रहा। ई-कॉमर्स डिजिटल अर्थव्यवस्था में विकास का सबसे बड़ा पैमाना, सबसे व्यापक कवरेज और उद्यमिता व नवाचार में सबसे सक्रिय होने वाला महत्वपूर्ण भागीदार बन गया है। विकास के नए ढांचे के निर्माण में इसकी सक्रिय भूमिका रही है। 

बताया जाता है कि पिछले पांच सालों में ई-कॉमर्स के लाभ में बड़ा इजाफा हुआ। कुल ई-कॉमर्स लेनदेन वर्ष 2018 के 3 लाख 16 हजार 300 युआन से बढ़कर वर्ष 2022 के 4 लाख 38 हजार 300 युआन तक पहुंचा। कुल सामाजिक खुदरा बिक्री में भौतिक वस्तुओं की ऑनलाइन खुदरा बिक्री का अनुपात एक चौथाई से अधिक है। चीन लगातार 11 वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन खुदरा बाज़ार बना हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच सालों में ई-कॉमर्स से जुड़े कर्मचारियों की संख्या 4 करोड़ 70 लाख से बढ़कर 7 करोड़ से अधिक हो गई। ई-कॉमर्स डिजिटल परिवर्तन का नया इंजन बन गया है। राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मिसाल क्षेत्रों से वस्त्र और फर्नीचर जैसे 30 से ज्यादा विशेष डिजिटल उद्योग बेल्ट तैयार किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें