Site icon Dainik Savera Times

चीन ने जापान के तथाकथित आरोपों को खारिज किया

चीन ने जापान के तथाकथित आरोपों को खारिज किया

China News

चीनी नौसेना के ल्याओनिंग विमान वाहक युद्ध समूह ने हाल में मियाको स्ट्रेट के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में सामान्य तौर पर वाहक-आधारित लड़ाकू जेट का उड़ान प्रशिक्षण किया। इससे पहले प्रशिक्षण के समुद्री और हवाई इलाकों की घोषणा की गई थी। लेकिन इस दौरान जापान के आत्मरक्षा दल के विमानों ने कई बार प्रशिक्षण के समुद्री और हवाई इलाकों में परेशान किया और उड़ान की सुरक्षा को खतरे में डाला।

जापान के प्रतिरक्षा मंत्री कोइज़ुमी शिंजिरो ने इस अवसर पर तथाकथित “रडार इल्यूमिनेशन” मुद्दे का प्रचार किया और चीन पर झूठे आरोप लगाये। इसके बारे में चीनी नौसेना के प्रवक्ता वांग श्युएमंग ने कहा कि जापान का संबंधित प्रचार तथ्यों से बिलकुल अलग है। चीन जापान से शीघ्र ही आरोप लगाने की कार्रवाई बंद करने का आग्रह करता है। चीनी नौसेना अपनी सुरक्षा और कानूनी हितों की रक्षा करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

वहीं, चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने कहा कि हाल में जापान ने सैन्य सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी उकसावे वाली हरकतें तेज कर दी हैं। इसका सच्चा इरादा सब लोग जानते हैं। अगर जापान सैन्यवाद के गलत रास्ते पर वापस जाए, तो वह जरूर रसातल में गिरेगा।
उधर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन जापान की तथाकथित बातचीत को स्वीकार नहीं करता। चीन ने इसे तुरंत खारिज कर दिया और पेइचिंग व टोक्यो में मामला उठाया है। जापान को जल्द से जल्द अपनी खतरनाक कार्रवाई बंद करनी होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version