Site icon Dainik Savera Times

चीन ने चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध के कुछ मुद्दों पर चीन के पक्ष पर श्वेत पत्र जारी किया

चीन ने चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध के कुछ मुद्दों पर चीन के पक्ष पर श्वेत पत्र जारी किया

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 9 अप्रैल को चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंधों के कुछ मुद्दों पर चीन के पक्ष के बारे में श्वेत पत्र जारी किया, जिसमें चीन-अमेरिका आर्थिक व् व्यापारिक सम्बंध के तथ्यों का स्पष्टीकरण किया गया और सम्बंधित सवालों पर चीन के नीतिगत पक्षों पर प्रकाश डाला गया।

प्रस्तावना और उपसंहार को छोड़कर इस श्वेत पत्र के कुल 6 भाग हैं। वे अलग अलग तौर पर निम्न हैं:चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध का मर्म पारस्परिक लाभ और साझी जीत है, चीन ने संजीदगी से दोनों देशों के बीच पहले चरण के आर्थिक व व्यापारिक समझौते को लागू किया, अमेरिका ने पहले चरण के आर्थिक व व्यापारिक समझौते के सम्बंधित कर्तव्यों का उल्लंघन किया, चीन मुक्त व्यापार अवधारणा का अभ्यास कर विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करता है, एकतरफावाद और संरक्षणवाद द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सम्बंधों के विकास पर नुकसान पहुंचाता है, चीन और अमेरिका समानतापूर्ण वार्ता, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग से आर्थिक व व्यापारिक मतभेद सुलझा सकते हैं।

इस श्वेत पत्र में कहा गया कि फिलहाल अमेरिका ने जो शुल्क से मनमानी की है,वह एकदम गलत है। इससे अमेरिका के एकतरफावाद और प्रभुत्ववाद का पर्दाफाश हुआ है। वह बाजार व आर्थिक नियमों और बहुपक्षवाद के विरुद्ध है और चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंधों पर गंभीर प्रभाव डालेगा। चीन ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के मुताबिक ज़रूरी जवाबी कार्रवाई की है।

श्वेत पत्र में कहा गया कि विभिन्न विकास चरण और विभिन्न आर्थिक व्यवस्था वाले दो बड़े देशों के नाते  चीन-अमेरिका सहयोग में मतभेद व संघर्ष पैदा होना सामान्य बात है। कुंजीभूत बात पारस्परिक केंद्रीय हितों और बड़ी चिंताओं का सम्मान कर वार्ता से सवालों का समुचित समाधान निकालना है। उम्मीद है कि अमेरिका चीन के साथ आगे बढ़कर पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग व साझी जीत के सिद्धांतों का पालन कर समानतापूर्ण वार्ता से अपनी अपनी चिंताएं दूर करेगा और चीन अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध का स्वस्थ, स्थिर व सतत् विकास आगे बढ़ाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

Exit mobile version