Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका के सामने गंभीरता से वीजा रद्द करने का मामला उठाया

May 30, 2025

चीन ने अमेरिका के सामने गंभीरता से वीजा रद्द करने का मामला उठाया

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल में अमेरिका में पढ़ाई करने वाले चीनी छात्रों का वीज़ा रद्द करने को लेकर वक्तव्य जारी किया। इस बारे में अमेरिका स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने 29 मई को कहा कि चीन अमेरिका की इस राजनीतिक और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का कड़ा विरोध करता है।

चीनी दूतावास ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका में पढ़ाई करने वाले चीनी छात्रों के कानूनी हितों को गंभीरता से नुकसान पहुंचाएगी। इससे अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचेगा।

अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने तत्काल अमेरिका के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया और अमेरिका सरकार से शीघ्र ही गलती ठीक कर चीनी छात्रों के कानूनी हितों की रक्षा करने का आग्रह किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें