Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

“चीन स्वास्थ्य विकास मूल्यांकन रिपोर्ट (2022)” ब्लू बुक जारी

April 17, 2023

“चीन स्वास्थ्य विकास मूल्यांकन रिपोर्ट (2022)” ब्लू बुक जारी

“चीन स्वास्थ्य विकास मूल्यांकन रिपोर्ट (2022)” शीर्षक ब्लू बुक 15 अप्रैल को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के वेइहाई शहर में जारी किया गया। संबंधित सम्मेलन में सरकारी विभागों, थिंक टैंक, उद्योग संघों और उद्यमों के दर्जनों विशेषज्ञों, विद्वानों और उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और नए युग में चीनी स्वास्थ्य कार्य के नए विकास पर चर्चा की। 

ब्लू बुक में कहा गया कि चीन के स्वास्थ्य विकास सूचकांक प्रणाली के ढांचे पर आधारित शोध में पाया गया कि हाल के वर्षों में चीन के समग्र स्वास्थ्य संसाधनों और स्वास्थ्य वातावरण में लगातार उल्लेखनीय सुधार हुआ है, स्वास्थ्य निवेश में आम तौर पर वृद्धि हुई है, स्वास्थ्य प्रबंधन प्रभाव सामने आया है, और स्वास्थ्य स्तर लगातार उन्नत हो रहा है।

ब्लू बुक के मुताबिक, प्रांतीय स्तर पर पेइचिंग, शांगहाई, चच्यांग, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, च्यांगसू, चीलिन, सछ्वान, शैनशी, हूनान और क्वांगतोंग का स्वास्थ्य विकास स्तर शीर्ष 10 में हैं। वहीं, प्रमुख शहर के स्तर पर, पेइचिंग, शनचन, हांगचो, शांगहाई, छिंगताओ, वुहान, खुनमिन, क्वांगचो, श्यामन और निंगपो के स्वास्थ्य विकास का स्तर शीर्ष 10 में शामिल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें