Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका के टैरिफ गेम को नज़रअंदाज़ करता है चीन : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने 11 अप्रैल को बताया कि अमेरिका द्वारा चीन के प्रति बार-बार अति ऊंचे शुल्क लगाना एक आंकड़े का खेल बन चुका है। आर्थिक दृष्टि से इसका कोई वास्तविक अर्थ नहीं है। इस से जाहिर है कि अमेरिका शुल्क को हथियार के रूप में प्रयोग कर धमकी दे रहा है। अगर अमेरिका टैरिफ बढ़ाने के लिए आंकड़े का खेल जारी रखेगा, तो चीन इसे नज़रअंदाज करेगा। अगर अमेरिका चीनी अधिकारों व हितों का तात्विक उल्लंघन करेगा, तो चीन डटकर जवाबी कार्रवाई करेगा और अंत तक डटा रहेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका जो मनमानी रूप से एकतरफा शुल्क बढ़ा रहा है, वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है और आर्थिक नियम व सामान्य ज्ञान के विरूद्ध भी है। इससे वर्तमान विश्व अर्थव्यवस्था, वैश्विक बाजार और बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था पर गंभीर कुप्रभाव पड़ा। अमेरिका इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिका से कथित रेसिप्रोकल टैरिफ मुद्दे पर बड़ा कदम उठाकर अपनी गलती ठीक करने का अनुरोध करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

Exit mobile version