Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला वैश्विक सेवा मंच के रूप में रहा है उभर

April 12, 2023

चीनी अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला वैश्विक सेवा मंच के रूप में रहा है उभर

तीसरा चीनी अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला दक्षिण चीन के हाईखोउ शहर में आयोजित हो रहा है, जिसकी थीम है कि खुलेपन का अवसर साझा कर एक साथ बेहतर जीवन की रचना करें। इस साल के मेले में बड़ी मात्रा में नये उत्पाद और श्रेष्ठ उत्पाद नजर आ रहे हैं ।वे चीनी उपभोग बाजार की बहाली को प्रेरणा देंगे । इससे पता चलता है कि चीनी अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला वैश्विक सेवा मंच के रूप में उभर रहा है ।

इस मेले में भाग ले रहे फ्रांस के राजदूत बर्ट्रेंड लोर्थोलर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले तीन साल के दौरान चीन के प्रति फ्रांस के टॉप एंड उपभोक्ता वस्तुओं का निर्यात दो गुने से अधिक बढ़ा है ।वर्ष 2021 से चीन फ्रांस के कॉसमेक्टिस उत्पादों का मुख्य बाजार बना हुआ है ।फ्रांसीसी उद्यम चीन के इस मेले को बड़ा महत्व देते हैं ।इस बार फ्रांस के नेशनल भवन में 15 मशहूर ब्रांड की वस्तुएं मौजूद हैं ।फ्रांसीसी उद्यम और चीनी बाजार एक-दूसरे से जुड़े हैं।भविष्य में चीन और फ्रांस के बीच उड्डयन उद्योग ,नागरिक नाभिकीय ऊर्जा उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावना है। 

जापान की कासियो चीनी व्यापार लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि छिन यी ने बताया कि इस मेले में हम विश्व के विभिन्न उद्यमों के साथ संवाद कर सकते हैं और सबसे नवीन तकनीक व उत्पाद प्रदर्शित कर सकते हैं ।इसके अलावा इस मेले ने पेशेवर खरीदार कंपनियों को निमंत्रण दिया है औऱ व्यापार संवाद व संगोष्ठी जैसी गतिविधियां भी आयोजित हो रही  हैं ,जो हमारे ब्रांड के लिए लाभदायक है । चीनी अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु मेला एशिया व प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी  उपभोग प्रदर्शनी है ।मौजूदा मेला 10 से 15 अप्रैल तक चलेगा ।अनुमान है कि इस मेले में आने वाले लोगों की संख्या 3 लाख होगी । 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें