Site icon Dainik Savera Times

बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा और सतत् विकास को बढ़ावा देने में अग्रणी है चीन: डेनिस फ़्रांसिस

चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ़्रांसिस 27 से 31 जनवरी तक चीन की यात्रा पर हैं। यात्रा से पहले डेनिस फ़्रांसिस ने न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया है कि चीन संयुक्त राष्ट्र को मूल में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए दृढ़ समर्थन करता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन का महत्वपूर्ण योगदान और नेतृत्वकारी भूमिका है। डेनिस फ़्रांसिस ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा अपने अनुच्छेद 2758 को निर्देशित करते हुए एक-चीन सिद्धांत का पालन करेगी।

आशा है कि आनेवाले समय में चीन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।
डेनिस फ़्रांसिस ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की भूमिका की बड़ी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन वैश्विक सहयोग और देशों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संस्थानों के महत्व को समझता है। साथ ही चीन अपनी विकास प्रक्रिया में सभी के लिए शांति, समृद्धि, प्रगति और सतत् विकास को प्राथमिकता देता है, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताओं के अनुरूप है।

डेनिस फ़्रांसिस के विचार में चीन वैश्विक ताकतों को एकजुट करने और आम सहमति बनाने, विकास के मुद्दों को वैश्विक एजेंडे में प्रमुख स्थान पर रखने का प्रयास कर रहा है। चीन द्वारा प्रस्तावित ” बेल्ट एंड रोड” पहल संयुक्त राष्ट्र विकास एजेंडा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। साथ ही चीन की वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल दुनिया, क्षेत्रों और देशों के बीच रणनीतिक समन्वय को भी गहरा करेगी और दुनिया के सभी देशों के सामान्य और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इसके अलावा, डेनिस फ़्रांसिस ने राजनयिक बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाने और संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना में चीन की सकारात्मक भूमिका का अत्यधिक मूल्यांकन भी किया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version