Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के तेज विकास से गुणवत्ता विकास बढ़ा रहा चीन

August 5, 2024

नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के तेज विकास से गुणवत्ता विकास बढ़ा रहा चीन

गुणवत्ता विकास चीनी आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण का प्राथमिक कार्य है। नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति का विकास गुणवत्ता विकास की आंतरिक मांग है और प्रमुख विषय है। इस साल से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के विकास का व्यवस्थित व्याख्यान किया और अहम व्यवस्थाएं भी कीं। सृजनात्मक विकास गुणवत्ता विकास का अहम इंजन बन रहा है, जो चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण में मजबूत शक्ति भर रहा है।

इस जनवरी में सत्तारूढ़ पार्टी सीपीसी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सामूहिक अध्ययन सत्र में शी चिनफिंग ने साफ कहा कि नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति की विशेषता सृजन है। उसके विकास की कुंजी श्रेष्ठ गुणवत्ता है और उस का मर्म प्रगतिशील उत्पादक शक्ति है।

इस साल से शी चिनफिंग ने पांच बार विभिन्न प्रांतों में जाकर कार्य निरीक्षण किया। हर बार उन्होंने स्थानीय स्थिति के मुताबिक नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति के विकास पर खास जोर लगाया। इस जून में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान व तकनीक महासभा पर शी चिनफिंग ने वर्ष 2035 में वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी शक्ति का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी स्वावलंबन और नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति पूरा करने के लिए वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन से व्यावसायिक सृजन को बढ़ाना है। हमें वैज्ञानिक व प्रौद्योकी सृजन और व्यावयासिक सृजन को जोड़कर पंरपारगत व्यवसायों के उन्नयन को गति देनी और नये रणनीतिक व्यवसायों का विकास करना चाहिए।

सरकार के शक्तिशाली समर्थन से चीन में नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति तेजी से बढ़ रही है। इस साल के पहले 6 महीनों में चीन में हाई टेक व्यवसायों में पूंजी निवेश पिछले साल की समान अवधि से 10.6 प्रतिशत अधिक रहा और हाई टेक निर्माण व्यवसायों का अतिरिक्त मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 8.7 प्रतिशत अधिक था। इंटीग्रेटेड सर्किट, रोबोट, नवीन ऊर्जा वाहन, सौर ऊर्जा बैटरी जैसे नये स्मार्ट और हरित उत्पादों के उत्पादन में दो अंक की वृद्धि बनी रही है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें