Site icon Dainik Savera Times

स्वच्छ ऊर्जा उपकरण की औद्योगिक श्रृंखला का विकास बढ़ा रहा चीन

वर्ष 2023 विश्व स्वच्छ ऊर्जा उपकरण सम्मेलन 26 से 28 अगस्त तक चीन के सछ्वान प्रांत के तयांग शहर में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा उपकरण की औद्योगिक श्रृंखला का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाना है, ताकि हरित और निम्न कार्बन वाली सुंदर दुनिया के निर्माण में योगदान किया जा सके।
सछ्वान प्रांत चीन का सबसे बड़ा जलविद्युत विकास आधार है। स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की कुल क्षमता 11 करोड़ 18 लाख 50 हजार किलोवाट घंटे तक जा पहुंची है। हाल के वर्षों में सछ्वान का आर्थिक विकास लगातार बढ़ रहा है, जो वर्ष 2022 में 56 खरब 70 अरब युआन था और देश के छठे स्थान पर रहा। इसमें ऊर्जा उपकरण उद्योग की परिचालन आय 2 खरब 42 अरब 60 करोड़ युआन रही।
हाल के वर्षों में चीन में पवन ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा उपकरण उद्योग का तेज विकास हुआ। इससे नई बिजली व्यवस्था के निर्माण में तेजी लाने और शिखर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन व कार्बन न्यूट्रैलिटी का लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ।
आने वाले समय में चीन औद्योगिक श्रृंखला में नवाचार बढ़ाएगा और स्वच्छ ऊर्जा उपकरण उद्योग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता उन्नत करेगा। इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया जाएगा और आवाजाही व प्रचार बढ़ाया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version