Site icon Dainik Savera Times

चीन ने भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया

बीजिंग: चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने रविवार को येलो चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक गुआंग्डोंग, हांगकांग, मकाओ, गुआंग्शी, हैनान, ताइवान और सिचुआन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, मौसम रिपोर्ट में प्रति घंटा वर्षा 80 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने के अनुमान जताये गए हैं।

Exit mobile version