Site icon Dainik Savera Times

China ने Typhoon Koinu के लिए येलो अलर्ट किया जारी

बीजिंगः चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने मंगलवार सुबह शक्तिशाली तूफान कोइनु के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस साल के 14वें तूफान के कारण देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आंधी आने के आसार हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। मौसम केन्द्र ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे 20.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 125.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आए तूफान के 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

केन्द्र के अनुसार शक्तिशाली तूफान के कारण चीन में ताइवान द्वीप के दक्षिणी भाग के तटीय क्षेत्रों में भूस्खलन के आसार हैं और बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक इस तूफान की तीव्रता धीरे-धीरे कम होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने अनुमान हैं। केंद्र ने स्थानीय अधिकारियों से तूफान आने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया उपाय तैयार करने और संभावित बाढ़ और भूवैज्ञानिक आपदाओं के लिए हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

 

Exit mobile version