Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-लाओस रेलवे को “आर्थिक सड़क” के रूप में विकसित किया जाएगा : लाओ उप प्रधानमंत्री

December 5, 2022

चीन-लाओस रेलवे को “आर्थिक सड़क” के रूप में विकसित किया जाएगा : लाओ उप प्रधानमंत्री

एक साल पहले चीन-लाओस रेलवे के खुलने के बाद से यात्री और कार्गो परिवहन की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण रसद चैनल की भूमिका भी तेजी से स्पष्ट हो रही है। 

3 दिसंबर को चीन-लाओस रेलवे के शुभांरभ की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक गतिविधि में भाग लेने वाले लाओस के उप प्रधान मंत्री सोनेक्से सिफंडन ने कहा कि लाओस चीन के साथ मिलकर चीन-लाओस रेलवे को “आर्थिक सड़क” के रूप में विकसित करेगा, जिससे दोनों देशों की जनता को और ज्यादा लाभ मिल सके, लाओस-चीन साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए नया और ज्यादा योगदान दिया जा सके। चीन-लाओस रेलवे के शुरू होने के बाद के एक वर्ष में रेलवे सुरक्षित और स्थिर है, और यात्री और कार्गो परिवहन की गुणवत्ता उन्नत की जा रही है, लाओस के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने और चीन और लाओस के लोगों की सेवा करने के लिए महान योगदान दे रहा है।

सोनेक्से सिफंडोन ने यह भी कहा कि चीन-लाओस रेलवे के खुलने और संचालित होने से लाओस के परिवहन पैटर्न पूरी तरह से बदल गया है। लाओस में रेलवे परिवहन के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। लाओस का अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक स्थान भी उन्न्त हो गया है। एक साल के लिए चीन-लाओस रेलवे के आरंभ होने के बाद से इसने लाओस के लोगों की यात्रा को बहुत आसान बना दिया है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के सुचारु प्रवाह को बढ़ावा दिया है, और लाओस के आर्थिक और सामाजिक विकास में मजबूत गति प्रदान की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें