पुराना वर्ष गुजर चुका है और नववर्ष आ चुका है। समय का पहिया जैसे ही 2026 की ओर बढ़ा, पूरी दुनिया ने नए वर्ष का स्वागत उत्साह से किया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश की राजधानी पेइचिंग में 2026 के लिए बधाई संदेश दिया। उनके उत्साहपूर्ण और आशापूर्ण शब्दों से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चीन की प्रगतिशील भावना, उसके फलते-फूलते विकास और उसके खुले एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण का आभास हुआ। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने उनके नववर्ष संबोधन में झलके चीन के आत्मविश्वास और शक्ति पर विशेष ध्यान दिया।
यह आत्मविश्वास चीन की दृढ़ और शक्तिशाली विकास गति से उपजा है। पिछले वर्ष, यानी 2025 में, वैश्विक अर्थव्यवस्था को शुल्क और व्यापार युद्धों के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन ने “14वीं पंचवर्षीय योजना” के अंतिम वर्ष में दबावों के बावजूद आगे बढ़ते हुए नए और श्रेष्ठ विकास का नया अध्याय लिखा। इसकी विकास दर लगभग 5% तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपना स्थान बनाए रखेगा। इस वर्ष चीन की अर्थव्यवस्था का कुल पैमाना 1400 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है। वैश्विक आर्थिक विकास में इसका योगदान लगभग 30% बना हुआ है, जो इसे वैश्विक विकास के लिए कठिनाइयों को दूर करने में एक प्रमुख प्रेरक शक्ति बनाता है।
“कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बड़े मॉडल एकाएक उभरते हैं, चिप्स के स्वतंत्र अनुसंधान एवं विकास में नई प्रगित हासिल की है,” “मानव रूपी रोबोटों ने ‘कुंगफ़ू प्रदर्शन’ किया, और मानव रहित विमानों ने ‘आतिशबाज़ी शो’ प्रदर्शित किया,” अपने नववर्ष के संबोधन में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की अर्थव्यवस्था की विशिष्ट विशेषताओं का सजीव वर्णन किया, क्योंकि यह एक नए युग की ओर अग्रसर है।
पारिवारिक मामले, राष्ट्रीय मामले और वैश्विक मामले– लोगों का सुखी जीवन सुनिश्चित करना सर्वोपरि है। रोजगार और आय वृद्धि से लेकर बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल तक, श्रृंखलाबद्ध जन-हितकारी नीतियों ने लगातार लोगों के सुख, खुशी और सुरक्षा की भावना को बढ़ाया है।
“हरेक ‘छोटे घरों’ का जीवन गर्मागर्म हो जाने से देश में ‘बड़े घर’ का जीवन दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है,” ये भावपूर्ण और सरल शब्द चीन की सत्तारूढ़ पार्टी की मूल आकांक्षा और मिशन तथा लोगों की आजीविका के प्रति उसकी चिंता को दर्शाते हैं। विश्व के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में, चीन का तीव्र विकास विश्व के आधुनिकीकरण को एक शक्तिशाली बढ़ावा देता है।
यह आत्मविश्वास चीन की बुद्धिमत्ता और विश्व शांति को बढ़ावा देने तथा वैश्विक शासन में सुधार लाने में उसके योगदान से भी उपजा है। पिछले एक वर्ष में, दुनिया भर में स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष अकसर हुए हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। एक जिम्मेदार महा देश के रूप में, चीन तनावपूर्ण मुद्दों को कम करने के लिए शांति वार्ता को बढ़ावा देने में संलग्न है। इसी वजह से आज कई देश चीन को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में स्थिरता लाने वाली ताक़त के रूप में देखते हैं।
एससीओ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने “वैश्विक शासन पहल” प्रस्तुत की, जो आज दुनिया की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करती है और इसे 150 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। साथ ही, चीन ने चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक सशक्त संदेश दिया कि न्याय, शांति और जनता की जीत होगी।
यह आत्मविश्वास चीन की खुलेपन और सहयोग के माध्यम से अलगाव की चुनौतियों का मुकाबला करने की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता से उपजा है। एकतरफावाद और संरक्षणवाद के मद्देनजर, न “छोड़ने” के बजाय “हाथ मिलाने” और “श्रृंखला तोड़ने” के बजाय “श्रृंखला का विस्तार करने” की वकालत करता है, और बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देना जारी रखता है।
2025 के अंत में, पूरे हाईनान द्वीप में मुक्त व्यापार बंदरगाह का संचालन किया गया, जो चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। कुछ पश्चिमी मीडिया ने टिप्पणी की है कि यह अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के लिए एक अधिक स्थिर मंच प्रदान करता है। यह एक बार फिर इस बात को सिद्ध करता है कि दुनिया बेहतर होती है जब चीन बेहतर होता है; और चीन बेहतर होता है जब दुनिया बेहतर होती है।
2026 चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” का पहला वर्ष है। “हमें पूर्ण विश्वास के साथ लक्ष्यों और मिशनों को पूरा करने के लिए अथक कोशिश करनी चाहिए, ठोस कदम से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना चाहिए, सुधार और खुलेपन को और व्यापक व गहन रूप से आगे बढ़ाना चाहिए, समस्त लोगों की साझा समृद्धि को बढ़ावा देना चाहिए और चीनी करिश्मा का नया अध्याय जोड़ना चाहिए,” राष्ट्रपति शी के दृढ़ शब्दों ने नए साल के लिए चीन के विकास लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिससे चीनी लोगों को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ एक नया भविष्य बनाने की प्रेरणा मिली।
हाल ही में, कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने चीन की आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमानों को बढ़ाया है। कई अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन की अर्थव्यवस्था भविष्य में और भी मजबूत वृद्धि हासिल कर सकती है।
साल 2026 चीनी चंद्र पंचांग के अनुसार ‘अश्व वर्ष’ है। चीनी संस्कृति में अश्व जीवन शक्ति, प्रगति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने का प्रतीक है। चीन की सत्तारूढ़ पार्टी 1.4 अरब से अधिक चीनी लोगों का नेतृत्व करते हुए कड़ी मेहनत के माध्यम से महान उपलब्धियां हासिल करेगी, नवाचार के माध्यम से भविष्य को जीतेगी, ताकि “15वीं पंचवर्षीय योजना” की अच्छी शुरुआत हासिल हो सके और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में लगातार नई परिस्थितियां उत्पन्न हो सके। एक आत्मविश्वासी, खुला और भविष्योन्मुखी चीन दुनिया में और अधिक आत्मविश्वास और शक्ति का संचार करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

