Site icon Dainik Savera Times

China रूस के साथ नये युग में सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी आगे बढ़ाने को तैयार

रूस-चीन संबंधों पर रूसी विदेशी मंत्री की हालिया सकारात्मक टिप्पणी के प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 16 फरवरी को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि चीन रूस के साथ नये युग में दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी को और आगे बढ़ाने को तैयार है। ध्यान रहे कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 15 फरवरी को रूसी डूमा में कहा कि रूस चीन संबंध अब बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की नींव बन गये हैं ,जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय मामलों में संतुलन और स्थिरता कायम हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक नेतृत्व में चीन रूस संबंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास बना हुआ है ।दोनों देश वैश्विक बहुध्रुवीकरण व अंतरराष्ट्रीय संबंधों का लोकतांत्रीकरण बढ़ाने में जुटे हुए हैं और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ा रहे हैं। प्रेस वार्ता में प्रवक्ता ने यह भी कहा कि नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइप लाइन कई देशों को पार करने वाला बुनियादी संस्थापन है ।इसमें हुए विस्फोट की जांच करना और जिम्मेदारी ठहराने की बड़ी जरूरत है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version