Site icon Dainik Savera Times

China वैश्विक अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए अन्य देशों के साथ काम करने को तैयार: Xi Jinping

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि उनका देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को निरंतर सुधार के रास्ते पर लाने के लिए सेवा क्षेत्र में खुलेपन, सहयोग, नवाचार और साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्य सभी देशों और पार्टियों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

‘चाइना डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार श्री जिनपिंग ने आज यहां वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ‘ग्लोबल ट्रेड इन सर्विसेज समिट ऑफ दि 2023 चाइना इंटरनेशनल फेयर फॉर ट्रेड इन सर्विसेज’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में यह बात कही। सम्मेलन का विषय “खुलेपन से विकास का नेतृत्व, सहयोग से भविष्य में उभय जीत” है। बीजिंग में आयोजित यह व्यापार मेला दो से छह सितंबर तक चलेगा।

Exit mobile version