Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका से रक्षा नीति बिल में चीन सम्बंधी प्रावधान लागू न करने का अनुरोध किया

December 26, 2025

चीन ने अमेरिका से रक्षा नीति बिल में चीन सम्बंधी प्रावधान लागू न करने का अनुरोध किया

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी पक्ष द्वारा 2026 वित्तीय वर्ष में रक्षा नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर अधिनियम बनाने के बारे में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की वैदेशिक मामले समिति के प्रवक्ता शु तुंग ने 25 दिसंबर को बयान जारी किया।

इस बयान में कहा गया कि इस अधिनियम में चीन सम्बंधी नकारात्मक विषय शामिल हैं, जिसने चीन के आंतरिक मामले में उड्डंदतापूर्ण हस्तक्षेप किया और चीन के केंद्रीय हितों को नुकसान पुहंचाया। चीन इस पर जबरदस्त असंतोष और कड़ा विरोध व्यक्त करता है।

हम अमेरिका से विवेकतापूर्वक चीन के विकास और द्विपक्षीय सम्बंध देखकर चीन के साथ आगे बढ़कर एक साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बुसान शिखर सम्मेलन में संपन्न अहम समानताएं लागू करने की आशा करते हैं। हम अमेरिका से इस अधिनियम में चीन सम्बंधी नकारात्मक विषय नहीं लागू करने का अनुरोध करते हैं। अगर अमेरिका मनमानी करता है, तो चीन राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास हितों की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली कदम उठाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें