China: चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने 8 मार्च को कनाडा पर लगाए गए भेदभाव विरोधी जांच के नतीजे जारी किए और इसके जवाब में टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने का ऐलान किया।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने कई बार कनाडा को आगाह किया था, लेकिन इसके बावजूद कनाडा ने बिना किसी जांच के चीन से आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों, स्टील, एल्युमीनियम और अन्य उत्पादों पर एकतरफा पाबंदियां लगा दीं। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचा है। चीन इस फैसले से बेहद नाखुश है और इसका कड़ा विरोध करता है। इसी के चलते “चीन लोक गणराज्य के विदेशी व्यापार कानून” के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, 26 सितंबर 2024 को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कनाडा के इन प्रतिबंधों पर औपचारिक भेदभाव विरोधी जांच शुरू की थी।
जांच के नतीजे बताते हैं कि कनाडा के इन फैसलों में भेदभाव साफ नजर आता है। ये प्रतिबंध न केवल सामान्य व्यापार व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इसी के जवाब में चीनी राज्य परिषद के टैरिफ कमीशन ने 8 मार्च को एक घोषणा जारी की, जिसमें कहा गया कि चीनी राज्य परिषद की मंजूरी के साथ, 20 मार्च, 2025 से कनाडा से आयातित कुछ वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाएंगे।
कनाडा सरकार ने 1 अक्टूबर 2024 से चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% टैरिफ लगाने और 22 अक्टूबर 2024 से चीनी स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। कनाडा द्वारा एकतरफा टैरिफ लगाना वस्तुनिष्ठ तथ्यों और विश्व व्यापार संगठन के नियमों की अवहेलना है। यह व्यापार संरक्षणवाद का एक विशिष्ट अभ्यास है, चीन के खिलाफ भेदभावपूर्ण उपाय है, चीन के वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन करता है, और चीन-कनाडा आर्थिक और व्यापार संबंधों को नुकसान पहुंचाता है।
चीन लोक गणराज्य के टैरिफ कानून, चीन लोक गणराज्य के सीमा शुल्क कानून, चीन लोक गणराज्य के विदेश व्यापार कानून और अन्य कानूनों और विनियमों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों के अनुसार, चीनी राज्य परिषद की मंजूरी के साथ, चीनी राज्य परिषद के टैरिफ कमीशन ने 20 मार्च 2025 से, कनाडा में उत्पन्न होने वाले रेपसीड तेल, तेल केक और मटर पर 100% टैरिफ लगाने, और कनाडा में उत्पन्न होने वाले जलीय उत्पादों और पोर्क पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा जारी की।
चीन ने कनाडा से द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को तर्कसंगत दृष्टि से देखने, वस्तुगत तथ्यों का सम्मान करने, विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करने और अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत सुधारने का आग्रह किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें :- Tim David ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, गेंद मांगते रह गए अम्पायर लेकिन…

