बीजिंग/जीक्यूआन : चीन ने अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-24’ का प्रक्षेपण किया, जिसमें पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली समेत 3 अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। अली चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले विदेशी नागरिक हैं।
‘लॉन्ग मार्च-2एफ’ वाहक रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन स्थित जीक्यूआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया। अधिकारियों ने प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद इसे सफल घोषित कर दिया।
अंतरिक्ष यात्रियों के दल में मिशन कमांडर एवं अंतरिक्ष यान के पायलट तांग होंगबो, उड़ान अभियंता वू यी और अली शामिल हैं। अली चीन के ‘तियांगोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री हैं। अली करीब एक सप्ताह के बाद ‘शेनझोउ-23’ अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटेंगे, जबकि चीनी अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर अंतरिक्ष स्टेशन पर करीब 6 महीने बिताते हैं।

