Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China-सर्बिया पर्यटन सहयोग का भविष्य उज्ज्वल : सर्बियाई पर्यटन ब्यूरो

March 10, 2023

China-सर्बिया पर्यटन सहयोग का भविष्य उज्ज्वल : सर्बियाई पर्यटन ब्यूरो

इन दिनों चीन में वार्षिक दो सत्र पेइचिंग में हो रहे हैं। सर्बिया के राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो की निदेशक मारिजा लाबोविक ने चाइना मीडिया ग्रुप को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह चीनी अर्थव्यवस्था के “बैरोमीटर” के रूप में “दो सत्रों” पर बड़ा ध्यान देती हैं और आशा करती हैं कि चीनी पर्यटक सर्बिया की यात्रा करेंगे। लाबोविक ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में सर्बिया और चीन का बहुत करीबी सहयोग है। आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ उद्योगों में से एक के रूप में, पर्यटन के विषय ने हमेशा चीन के “दो सत्रों” में बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है। खासकर इस वर्ष चीन ने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण उपायों को अनुकूलित और समायोजित किया और आउटबाउंड पर्यटन को फिर से शुरू किया, इस तरह सर्बिया उत्सुकता से चीनी पर्यटकों की वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है।

लाबोविक के मुताबिक, साल 2019 में 1 लाख 45 हज़ार चीनी पर्यटन सर्बिया की यात्रा की, उस साल, चीन सर्बिया जाने वाले पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या वाला देश बन गया। सर्बियाई लोग अपने देश में चीनी पर्यटकों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि यह वर्ष 2019 में सर्बिया आने वाले चीनी पर्यटकों के समृद्ध दृश्य को पुन: पेश कर सकता है।

गौरतलब है कि चीन और सर्बिया के बीच वीजा मुक्त नीति साल 2017 से प्रभावी है, पिछले साल यानी 2022 में दोनों देशों के बीच दो नई सीधी उड़ानें, यानी “पेइचिंग-बेलग्रेड” और “थ्येनचिन-बेलग्रेड” जोड़ी गईं। लाबोविक ने कहा कि नए मार्ग के खुलने से दोनों देशों के बीच कर्मियों के आदान-प्रदान में अधिक सुविधा हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें