2 दिसंबर को, संयुक्त राष्ट्र में चीनी उप स्थायी प्रतिनिधि कंग शुआंग ने चीनी सरकार की ओर से संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक उप महासचिव स्टीफन मैथियास को हुआंगयान द्वीप की प्रादेशिक आधार रेखा के बारे में एक वक्तव्य और संबंधित समुद्री मानचित्र सौंपा। यह वक्तव्य और संबंधित समुद्री मानचित्र संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा।
हुआंगयान द्वीप को चीन के भूभाग का हिस्सा माना जाता है। इस वर्ष 10 नवंबर को, चीनी सरकार ने आधिकारिक तौर पर हुआंगयान द्वीप की प्रादेशिक आधार रेखा को इन अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार निर्धारित और प्रकाशित किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि और प्रादेशिक समुद्र और सन्निहित क्षेत्र पर चीन का कानून शामिल है। यह कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और विनियमों के अनुरूप समुद्री शासन को मजबूत करने के चीन के चल रहे प्रयास का हिस्सा है।
संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के अनुसार, तटीय देशों को अपनी प्रादेशिक आधार रेखा या भौगोलिक निर्देशांक तालिका का कॉपी संयुक्त राष्ट्र महासचिव को प्रस्तुत करनी होगी। हुआंगयान द्वीप के संबंध में यह वक्तव्य और संबंधित मानचित्र प्रस्तुत करके, चीन संधि के तहत अपने दायित्वों को पूरा कर रहा है और अपनी संप्रभुता, समुद्री अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)