Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन यूक्रेन की शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करता है: चीनी प्रतिनिधि

February 25, 2025

चीन यूक्रेन की शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करता है: चीनी प्रतिनिधि

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन विशेष बैठक में कहा कि चीन शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करता है, जिसमें शांति वार्ता शुरू करने पर अमेरिका और रूस द्वारा प्राप्त आम सहमति शामिल है। हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष और हितधारक शांति वार्ता में भाग लेंगे, एक-दूसरे की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एक निष्पक्ष और स्थायी समाधान निकालेंगे, तथा सभी पक्षों द्वारा स्वीकार्य एक बाध्यकारी शांति समझौते पर पहुंचेंगे।

फू त्सोंग ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन की स्थिति स्पष्ट और सुसंगत है। फरवरी 2022 में संकट बढ़ने के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रस्ताव दिया था कि सभी देशों की संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए, सभी पक्षों की वैध सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन किया जाना चाहिए। यह यूक्रेन मुद्दे पर चीन का मूल सिद्धांत है। पिछले तीन वर्षों से चीन शांति और वार्ता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

चीन ने सक्रिय रूप से शटल कूटनीति को आगे बढ़ाने और रूस, यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप सहित संबंधित पक्षों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए विशेष दूत भेजे हैं, और “युद्ध के मैदान में कोई फैलाव न हो, लड़ाई में वृद्धि न हो, और आग में घी न डालें” के तीन सिद्धांतों का पालन करने का आह्वान किया है। चीन ने ब्राजील और अन्य वैश्विक दक्षिण देशों के साथ “शांति के मित्र” समूह की स्थापना की पहल भी की है, जो शांति का समर्थन और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गयी।

फू त्सोंग ने कहा कि वर्तमान में यूक्रेन मुद्दे के वार्ता द्वारा समाधान की मांग बढ़ रही है और शांति का द्वार खुल रहा है। चीन शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करता है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, हम उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस संकट के राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाएगा तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा सदस्य देशों के बीच शांतिपूर्ण आम सहमति बनाने में प्रेरक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें