Site icon Dainik Savera Times

गैलप सर्वेक्षण में चीन का वैश्विक नेतृत्व अमेरिका से आगे

China surpasses US

China surpasses US

China surpasses US: अमेरिकी सर्वेक्षण कंपनी गैलप द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों के उत्तरदाताओं में से 36 प्रतिशत लोगों ने चीन के वैश्विक नेतृत्व को स्वीकार किया, जबकि अमेरिका के नेतृत्व की स्वीकार्यता 31 प्रतिशत रही। यह पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच पांच अंकों का सबसे बड़ा अंतर है।

यह सर्वेक्षण गैलप ने वर्ष 2025 में 130 से अधिक देशों में किया, जिसमें चीन, अमेरिका, जर्मनी और रूस के वैश्विक नेतृत्व की तुलना की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष 44 देशों में अमेरिका की स्वीकार्यता में 10 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 7 देशों में इसी स्तर की वृद्धि देखी गई। नाटो सहयोगी देशों में यह गिरावट विशेष रूप से तेज रही। जर्मनी, पुर्तगाल, कनाडा, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में अमेरिका के प्रति समर्थन में उल्लेखनीय कमी आई। इसके विपरीत, 23 देशों में चीन के नेतृत्व के प्रति संतुष्टि 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर चीन की स्वीकार्यता अब अमेरिका से आगे निकल गई है। निष्कर्ष के तौर पर यह संकेत दिया गया है कि पिछले दो दशकों में अमेरिकी नेतृत्व की घटती स्वीकार्यता दुनिया के अधिक “बहुध्रुवीय” व्यवस्था की ओर बढ़ने को दर्शाती है। कई देश, विशेष रूप से अमेरिका के सहयोगी, अब स्पष्ट पक्ष लेने के बजाय प्रमुख शक्तियों के बीच संतुलन बनाए रखने की नीति अपना सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version