Site icon Dainik Savera Times

चीन ने 17 अमेरिकी उद्यमों पर प्रतिबंध अस्थाई तौर पर हटाया

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 14 मई को बताया कि चीन के विदेशी प्रतिबंध रोधी कानून और अविश्वसनीय इकाइयों की सूची नियमावली के अनुसार चीन ने 4 और 9 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी कर 17 अमेरिकी उद्यमों को अविश्वसनीय उद्यमों की सूची में शामिल कराकर उपरोक्त उद्यमों को चीन सम्बंधी निर्यात और आयात करने और चीन में निवेश बढ़ाने की पाबंदी लगायी।

चीन और अमेरिका की उच्च स्तरीय आर्थिक व व्यापारिक वार्ता में प्राप्त समानताओं के कार्यांवयन के लिए 14 मई 2025 से 4 अप्रैल की विज्ञप्ति की सम्बंधित कार्रवाइयों को 90 दिन तक अस्थाई तौर पर स्थगित किया जाएगा और 9 अप्रैल की विज्ञप्ति की कार्रवाइयों को अस्थाई तौर पर स्थगित किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि अविश्वसनीय उद्यमों की सूची नियमावली के अनुसार घरेलू उद्यम उपरोक्त अमेरिकी उद्यमों के साथ कारोबार करने का आवेदन कर सकते हैं। अविश्वसनीय इकाइयों की सूची कार्य तंत्र आवेदन की जांच करेगा और शर्तों से मेल खाने वाले आवेदन की पुष्टि करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Exit mobile version