Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने हवा में मिसाइल मार गिराने की क्षमता रखने वाले हथियार का किया परीक्षण

April 15, 2023

China ने हवा में मिसाइल मार गिराने की क्षमता रखने वाले हथियार का किया परीक्षण

बीजिंगः चीन ने शनिवार को कहा कि उसने बीच हवा में मिसाइल को मार गिराने की क्षमता रखने वाले हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो अंतरिक्ष से आ रहे हथियारों को मार गिराने की उसकी क्षमता में प्रगति का संकेत है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण चीनी क्षेत्र के भीतर शुक्रवार देर रात किया गया और इसने ‘‘परीक्षण का वांछित उद्देश्य’’ हासिल किया। मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ‘‘रक्षात्मक प्रकृति का था और इसका निशाना किसी देश की ओर नहीं था।’’ बहरहाल, चीन ने कोई और जानकारी नहीं दी, मसलन क्या उसने सच में किसी लक्षय़ को भेदा, कितनी मिसाइल छोड़ी गई और वे कहां गिरीं।

ऐसी प्रणालियों में जमीन से मार करने वाली कई इंटरसेप्टर मिसाइलें और बड़ी संख्या में राडार तथा अग्नि नियंत्रण प्रणाली शामिल होती हैं और इनका उद्देश्य बीच हवा में परमाणु या अन्य हथियार ले जाने में सक्षम आईसीबीएम समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराना होता है।

चीन के पास पहले ही दुनिया की सभी प्रकार की मिसाइलों का सबसे बड़ा शस्त्रागार है और ऐसा माना जाता है कि वह तेजी से इसका विस्तार कर रहा है। पिछले वर्ष अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास अभी करीब 400 परमाणु हथियार हैं और 2035 तक यह संख्या बढक़र 1,500 तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें