Site icon Dainik Savera Times

China समय-सम्मानित ब्रांड का नवाचार विकास और ब्रांड खपत बढ़ाएगा

चीनी वाणिज्य मंत्रालय, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, राष्ट्रीय बाजार निगरानी और प्रबंधन महा ब्यूरो, राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत ब्यूरो, राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो ने हाल में चीनी समय-सम्मानित ब्रांड की मॉडल स्थापना का प्रबंधन उपाय जारी किया। यह समय-सम्मानित ब्रांड का नवाचार विकास और ब्रांड खपत बढ़ाने के लिए सक्रिय संकेत है। चीनी उप वाणिज्य मंत्री शंग छ्योफिंग ने कहा कि वसंत त्योहार की छुट्टियों में समय-सम्मानित ब्रांड के उत्पादों की ऑनलाइन खपत में तेज वृद्धि रही।

संबंधित खानपान और टेकअवे की खपत में 13.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। यह उपभोक्ता बाजार में एक उज्ज्वल क्षेत्र बना। शंग छ्योफिंग ने कहा कि प्रबंधन उपाय जारी करने का उद्देश्य विकास का विश्वास बढ़ाने के साथ मजबूत घरेलू बाजार स्थापित करना है, ताकि सुखी जीवन पर नागरिकों की बढ़ती मांग पूरी हो सके। संबंधित विभाग सिलसिलेवार समर्थन कदम उठाएंगे और समय-सम्मानित ब्रांड से जुड़े उपभोग बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version