Site icon Dainik Savera Times

चीन विदेशी पूंजी निवेश के दाखिले की नकारात्मक सूची छोटा करने पर अध्ययन करेगा

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग की प्रवक्ता मंग वेइ ने 19 अप्रैल को बताया कि राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग पिछले कुछ सालों से विदेशी पूंजी निवेश के दाखिले की नकारात्मक सूची लागू करने के परिणामों का आकलन कर रहा है और खुलेपन के विस्तार की नयी नीतियों पर अध्ययन कर रहा है । उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय खुलेपन और विदेशी पूंजी के इस्तेमाल में चीन हमेशा सक्रिय रहता है ।हम विदेशी पूंजी निवेश के दाखिले की नकारात्मक सूची छोटा करने पर विचार कर रहे हैं।

हम विदेशी निवेशकों को प्रगतिशील विनिर्माण ,आधुनिक सेवा उद्योग ,हाई टेक व पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों और मध्य व पश्चिमी तथा उत्तर पूर्वी चीन में अधिक पूंजी लगाने को प्रोत्साहित करते हैं ।हम समग्र प्रक्रिया सेवा व्यवस्था का समायोजन करेंगे । ध्यान रहे कि इस साल के पहले दो महीनों में चीन में वास्तविक रूप से प्रयुक्त विदेशी पूंजी में 6.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिसमें उच्च व नवीन तकनीकी उद्योग में विदेशी पूंजी की वृद्धि दर 32 प्रतिशत रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version