Site icon Dainik Savera Times

शिनच्यांग में चीन-अमेरिका के युवा संगीत के माध्यम से मित्रता बढ़ाएंगे

China-US youth in Xinjiang promote friendship through music

China-US youth in Xinjiang promote friendship through music

‘संगीत की कोई सीमा नहीं, युवाओं की मुलाकात’– चीन-अमेरिका युवा संगीत आदान-प्रदान कार्यक्रम 12 से 20 जुलाई तक पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के कोरला, उरूमची और अन्य शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन चीन शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संघ द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका के यूटा राज्य के ‘वन वॉइस’ बाल गायक दल के 40 युवा स्थानीय स्कूली छात्रों के साथ मिलकर आदान-प्रदान करेंगे और मित्रता को आगे बढ़ाएंगे।

नौ दिनों में, दोनों देशों के युवा एक साथ कक्षा अध्ययन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास, पारंपरिक हस्तशिल्प अनुभव आदि में भाग लेंगे। वे शिनच्यांग के विकास को समझने के लिए 5G स्मार्ट कारखानों, स्मार्ट कपास के खेतों और प्राकृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। दो संगीत समारोहों में वे अपने आदान-प्रदान के परिणाम प्रस्तुत करेंगे।

इस दौरान एक युवा आदान-प्रदान घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के युवाओं से संगीत के माध्यम से एक-दूसरे को समझने, चीन-अमेरिका मित्रता को आगे बढ़ाने और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माता बनने का आह्वान किया जाएगा।   

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version