Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-उज्बेकिस्तान वीज़ा छूट समझौता आज से लागू 

June 1, 2025

चीन-उज्बेकिस्तान वीज़ा छूट समझौता आज से लागू 

1 जून से “चीन सरकार और उज़बेकिस्तान सरकार के बीच पारस्परिक वीज़ा छूट पर समझौता” आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गया। 1 जून की सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर, उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से उड़ान सीजेड 6030, चीन के उरुमछी थ्येनशान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुचारू रूप से उतरी, और समझौते के लागू होने के बाद उज्बेकिस्तान में वीजा-मुक्त प्रत्यक्ष प्रवेश पाने वाली देश की पहली उड़ान बन गई।

बताया जाता है कि उरुमछी थ्येनशान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वर्तमान में उज्बेकिस्तान के ताशकंद, फरगाना और समरकंद के लिए तीन मार्ग हैं, जिनमें प्रति सप्ताह लगभग 18 यात्री उड़ानें होती हैं।

चीन के शिनच्यांग उरुमछी एंट्री-एग्जिट बॉर्डर इंस्पेक्शन स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, मध्य एशिया से आने-जाने वाली उड़ानों और यात्रियों की संख्या में हाल ही में काफी वृद्धि हुई है। इस साल की शुरुआत से, चीन और उज्बेकिस्तान के बीच 44,000 से अधिक लोगों ने यात्रा की है, जो पिछले साल की तुलना में 52 प्रतिशत की वृद्धि है। उनमें से, उज्बेकिस्तान से 11,000 से अधिक यात्री, जो गत वर्ष से 38 प्रतिशत की वृद्धि है, मुख्य रूप से पर्यटन और व्यवसाय के लिए हैं। इस साल ड्रैगन बोट फेस्टिवल के पहले दिन, उरुमछी थ्येनशान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में प्रवेश करने और जाने वाले यात्रियों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई, जिसमें गत वर्ष से 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चीन और उज़बेकिस्तान के बीच पारस्परिक वीजा छूट नीति के कार्यान्वयन से दोनों देशों के बीच कार्मिक आदान-प्रदान को बहुत सुविधा मिलेगी, द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रभावी रूप से बढ़ावा मिलेगा और “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में नई जीवन शक्ति का संचार होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें