Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

China अधिक खुले रूख से विदेशी पूंजी निवेश को देगा प्रोत्साहन

March 6, 2023

China अधिक खुले रूख से विदेशी पूंजी निवेश को देगा प्रोत्साहन

चीनी सुधार व विकास आयोग के अधिकारियों ने 6 मार्च को राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि पिछले एक साल में चीन के आर्थिक व सामाजिक विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। चीन अधिक खुले रूख से विदेशी पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देगा।

चीनी विकास और सुधार आयोग के उपाध्यक्ष चो छनशी ने कहा कि वर्ष 2022 में कई अप्रत्याशित तत्वों के बुरे प्रभाव के बावजूद चीनी अर्थव्यवस्था का आम प्रदर्शन उल्लेखनीय है। चीनी आर्थिक विकास की गुणवत्ता स्थिरता से बढ़ी है और सुरक्षित विकास का आधार निरंतर मजबूत हो रहा है। विभिन्न आर्थिक सूचकांक को देखा जाए तो विश्व के मुख्य आर्थिक समुदायों में चीन का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

चीनी विकास और सुधार आयोग के उपाध्यक्ष यांग यनकाई ने बताया कि पिछले वर्ष विदेशी पूंजी निवेश में तीन नये परिवर्तन आये हैं। पहला, आकर्षित विदेशी पूंजी की गुणवत्ता निरंतर सुधरी है। दूसरा, विदेशी पूंजी के स्रोत स्थल अधिक विविध हुए हैं। तीसरा, देश में विदेशी पूंजी निवेश का फैलाव अधिक संतुलित हो गया है। उन्होंने बताया कि चीन उच्चस्तरीय सुधार के ठोस कदम उठा रहा है। हम अधिक खुले व समावेशी रूख से विदेशी पूंजी को प्रोत्साहित करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें