Site icon Dainik Savera Times

China निम्न रेखा का पालन कर ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाएगाः चीनी कृषि मंत्री

चीनी कृषि मंत्री थांग रनच्येन ने 14 फरवरी को राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस साल में नंबर एक केंद्रीय दस्तावेज का परिचय दिया । इस दस्तावेज का सार है कि निम्न रेखा का पालन कर ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि निम्न रेखा का पालन करने का मतलब है कि देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाय और गरीबी फिर वापस न आने दी जाय ।एक तरफ हम खाद्य पदार्थों का उत्पादन 6 खरब 50 अरब किलो के ऊपर बनाए रखने की गारंटी करेंगे ,दूसरी तरफ हम गरीबी से छुटकारा पाने वाले क्षेत्रों के लिए समर्थक नीतियां स्थिर करेंगे और उनमें सुधार करेंगे । ग्रामीण पुनरुत्थान के मुख्य कार्यों की चर्चा में थांग रनच्येन ने गांवों में व्यावसायों के गुणवत्तापूर्ण विकास ,किसानों की आय बढ़ाने और सौहार्द व सुंदर गांव के निर्माण पर जोर दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version