China Tourism Day: इस साल 19 मई को 15वां “चीन पर्यटन दिवस” मनाया जाएगा। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय से 8 अप्रैल को मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष के “19 मई चीन पर्यटन दिवस” कार्यक्रम का विषय “सुंदर पर्वत और नदियाँ, अद्भुत यात्रा” है, और यह कार्यक्रम 21 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा।
बताया गया है कि 19 मई को चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में मुख्य स्थल स्थापित करेगा। देश भर में शेष प्रांत (स्वायत्त प्रदेश और नगर पालिकाएं) 2025 की थीम और क्षेत्रीय विशेषताओं के आधार पर गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित करने के लिए उप-स्थल स्थापित करेंगे।
यह भी बताया गया है कि “19 मई चीन पर्यटन दिवस” कार्यक्रम के दौरान, सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने वाली गतिविधियां, इनबाउंड पर्यटन संवर्धन गतिविधियां, प्रचार और संवर्धन गतिविधियां, सभ्य पर्यटन गतिविधियां और उपभोग वातावरण को अनुकूलित करने वाली गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
इसके अलावा, देश में विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक और पर्यटन प्रशासनिक विभाग “भोजन, आवास, परिवहन, यात्रा, खरीदारी, मनोरंजन और अध्ययन” के सात प्रमुख परिदृश्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए “1 मई” अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की पाँच दिवसीय छुटिट्यों से लाभ उठाकर कई संवर्धन गतिविधियों का भी आयोजन करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

