Site icon Dainik Savera Times

China आरएमबी का सीमापार प्रयोग बढ़ाने के लिए विदेशी आर्थिक और व्यापारिक उद्यमों को देगा ज्यादा समर्थन

चीनी वाणिज्य मंत्रालय और चीनी जन बैंक आरएमबी का सीमापार प्रयोग बढ़ाने के लिए विदेशी आर्थिक और व्यापारिक उद्यमों को ज्यादा समर्थन देंगे और व्यापार व निवेश की सुविधा बढ़ाएंगे। चीनी जन बैंक ने सूचना जारी कर कहा कि आरएमबी के प्रयोग से सीमा पार व्यापार और निवेश का हिसाब करने में सुविधा मिलेगी।

विदेशों में आरएमबी ऋण देने के लिए बैंकों का प्रोत्साहित किया जाएगा। नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए आपूर्ति श्रृंखला के मुख्य उद्यमों का समर्थन किया जाएगा। मुक्त व्यापार क्षेत्र, मुक्त व्यापार बंदरगाह और विदेशों स्थित आर्थिक व व्यापारिक सहयोग क्षेत्र के जरिए आरएमबी का सीमापार प्रयोग बढ़ाया जाएगा।आरएमबी के सीमापार प्रयोग के लिए वित्तीय सेवा में सुधार किया जाएगा। संबंधित निधि की मार्ग दर्शक भूमिका बढ़ाई जाएगी और प्रचार के जरिए नीतिगत लाभ का विस्तार किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version