Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन दुनिया भर की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए आकर्षण केंद्र बना रहेगा- चीनी विदेश मंत्रालय

December 17, 2022

चीन दुनिया भर की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए आकर्षण केंद्र बना रहेगा- चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 16 दिसंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन में जर्मन और ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों पर हाल के सर्वेक्षणों के परिणाम एक बार फिर से चीन के आर्थिक विकास की संभावनाओं में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को दर्शाते हैं। चीन विदेशी कारोबारियों को अधिक बाजार उन्मुख, कानून आधारित और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी माहौल मुहैया कराना जारी रखेगा और दुनिया भर की कंपनियों द्वारा निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

हाल ही में चीन में जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स और चीन में ऑस्ट्रेलियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि अधिकांश उत्तरदाता कंपनियां चीन में बाजार के अवसरों और मुनाफे के बारे में आशावादी हैं।  वांग वनपिन ने जानकारी देते हुए कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 77 प्रतिशत जर्मन कंपनियों का मानना ​​है कि आने वाले 5 सालों में उनके उद्योग की वार्षिक विकास दर बढ़ती रहेगी। वहीं, सर्वेक्षण में शामिल 66 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने चीन में निवेश का विस्तार करने की योजना बनाई है, और 58 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने चीन को अगले तीन वर्षों में दुनिया के शीर्ष तीन निवेश स्थलों में से एक माना है। प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बार फिर चीन के आर्थिक विकास की संभावनाओं में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि साल 2020 और साल 2021, चीन की अर्थव्यवस्था दो वर्षों में औसतन 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष स्थान पर रहा। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के अनुकूलन और समायोजन उपायों के कदम-ब-कदम सुव्यवस्थित रूप से कार्यान्वयन के साथ-साथ चीन की आर्थिक विकास दर में तेजी जारी रहेगी। वांग वनपिन ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि खुला सहयोग इतिहास की सामान्य प्रवृत्ति है, पारस्परिक लाभ और उभय जीत लोगों की इच्छा है। चीन बाहरी दुनिया के लिए खुले रहने की मूल राष्ट्रीय नीति पर कायम रहता है, दृढ़ता से आपसी लाभ और उभय जीत वाली रणनीति का पालन करता है, और खुली विश्व अर्थव्यवस्था के निर्माण को बढ़ावा देता है। 

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें