Site icon Dainik Savera Times

विभिन्न पक्षों के साथ लाल सागर के तनाव को कम करने के लिए कोशिश करेगा चीन

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 3 जनवरी को बताया कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ लाल सागर के तनाव को कम करने ,यमन सवाल के राजनीतिक समाधान और गाजा में युद्ध विराम करने और मध्य पूर्व में चिरस्थाई शांति के लिए अथक कोशिश जारी रखेगा ।

कंग श्वांग ने सुरक्षा परिषद में लाल सागर की तनाव स्थिति पर खुली बैठक पर बताया कि चीन एक अरसे से लाल सागर में कई बार वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने और उन को हिरासत में रखने पर चिंतित है और संबंधित पक्षों से नागरिक जहाजों पर हमला बंद करने और लाल सागर में विभिन्न देशों की जहाजरानी की स्वतंत्रता का सम्मान और गारंटी करने की अपील करता है ।चीन के विचार में विभिन्न पक्षों खासकर प्रभावकारी बड़े देशों को लाल सागर की जहाजरानी लाइन की सुरक्षा में रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि लाल सागर के तनाव से यमन की राजनीतिक प्रक्रिया में नयी चुनौती आयी है। उन्होंने बल दिया कि लाल सागर का तनाव गाजा मुठभेड़ के बाहरी फैलाव का प्रतिबंब भी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version