Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाईनान में छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो आयोजित, थीम ‘खुलापन वैश्विक उपभोग को लीड करे, नवाचार बेहतर जीवन को ड्राइव करे’

April 13, 2026

हाईनान में छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो आयोजित, थीम ‘खुलापन वैश्विक उपभोग को लीड करे, नवाचार बेहतर जीवन को ड्राइव करे’

वैश्विक व्यापार और उपभोक्ता बाजार को नई दिशा देने वाला 6वां चाइना इंटरनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक्सपो चीन के हाईनान प्रांत की राजधानी हैकोउ में आज यानी 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इसका थीम है-  “Openness Leads Global Consumption; Innovation Drives a Better Life” यानी “खुलापन वैश्विक उपभोग का नेतृत्व करता है, नवाचार बेहतर जीवन को आगे बढ़ाता है।”

यह एक्सपो न केवल चीन बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच बन चुका है। हाईनान में आयोजित यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, ब्रांड्स और निवेशकों को एक साथ लाकर उपभोक्ता उत्पादों के प्रदर्शन और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहा है।

हाईनान प्रांत, जिसे चीन का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार बंदरगाह बनाने की योजना है, इस एक्सपो के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय खपत केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस बार के एक्सपो में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देश और क्षेत्र हिस्सा ले रहे हैं, जो वैश्विक उपभोक्ता बाजार में चीन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। इस बार एक्सपो में भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रीय प्रतिनिधि मंडलों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एशिया, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों की प्रमुख कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। इससे यह साफ है कि वैश्विक स्तर पर चीन का उपभोक्ता बाजार कितना आकर्षक और प्रभावशाली बन चुका है।

एक्सपो का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और उपभोक्ताओं को बेहतर जीवन शैली से जोड़ना है। यहां लगने वाले प्रदर्शनों में लग्जरी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन ने एक्सपो में आने वाले प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और लॉजिस्टिक्स के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह एक्सपो चीन के खुलेपन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता का एक जीता-जागता उदाहरण है।

इस तरह के आयोजनों से न केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मजबूती मिलती है, बल्कि देशों के बीच आर्थिक सहयोग भी बढ़ता है। चीन लगातार अपने बाजार को दुनिया के लिए खोल रहा है और यह एक्सपो उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

6वां चाइना इंटरनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक्सपो वैश्विक उपभोक्ता उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरा है, जहां नवाचार, निवेश और सहयोग के नए रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में इस एक्सपो से कई बड़े व्यापारिक समझौते और साझेदारियां सामने आने की उम्मीद है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक—देवेंद्र सिंह)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें