Site icon Dainik Savera Times

एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिपः चीन ने महिला डबल में स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया

पूर्वी चीन के निंगपो शहर में चल रहीं 2026 एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिप की सेमी फाइनल की स्पर्द्धाओं में चीनी खिलाड़ी शी युछी और वांग चीई ने अलग-अगल तौर पर पुरुष और महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। चीन की दो जोड़ियों की खिलाड़ियों ने महिला डबल के फाइनल में अपनी जगह बनाकर इस इवेंट का स्वर्ण पदक चीन के लिए सुनिश्चित किया है।

शी युछी ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में 21-9, 21-13 से चीनी थाईपेइ के खिलाड़ी चाओ थ्येनछंग को हरा दिया। फाइनल में शी युछी  इस चैंपिनशिप में सबसे बड़े ब्रैकहोर्स भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी के साथ मुकाबला करेंगे। आयुष ने सेमीफाइनल में नंबर एक वरीयाता प्राप्त थाई खिलाड़ी कुनलावुत विटिड्सन को पराजित किया।

महिला सिंगल्स के सेमिफाइनल में चीनी खिलाड़ी वागं चीई ने 2-1 से जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। वे फाइनल में मशहूर दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से-यंग से भिड़ेंगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version