वैश्विक व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए चीन की राजधानी पेइचिंग पूरी तरह तैयार है। 22 से 26 जून तक आयोजित होने वाला चौथा चाइना इंटरनेशनल सप्लाई चेन एक्सपो (CISCE) इस बार और भी भव्य रूप में सामने आएगा। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को सुरक्षित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह दुनिया का पहला और सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है।
22 जून की सुबह एक्सपो का शुभारंभ एक भव्य उद्घाटन समारोह से होगा। इसमें चीनी राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ विदेशी राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इस मंच पर वैश्विक व्यापारिक समुदाय से मिले विचारों को मिलाकर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जिसे पेइचिंग इनिशिएटिव नाम दिया गया है। यह दस्तावेज़ भविष्य में सप्लाई चेन को अधिक लचीला और सुरक्षित बनाने का रोडमैप होगा।
“6 चेन्स + 1 एग्जीबिशन ज़ोन” लेआउट
इस वर्ष एक्सपो को खास तौर पर 6 चेन्स लेआउट के तहत डिज़ाइन किया गया है:
– डिजिटल टेक्नोलॉजी चेन: एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग।
– एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग चेन: स्मार्ट मशीनरी और आधुनिक उत्पादन।
– ग्रीन एग्रीकल्चर चेन: टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा।
– हेल्दी लिविंग चेन: स्वास्थ्य सेवाएं और जीवनशैली।
– इंटेलिजेंट व्हीकल्स चेन: स्मार्ट कारें और ऑटोमोबाइल तकनीक।
– क्लीन एनर्जी चेन: सौर, पवन और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा।
– सप्लाई चेन सर्विसेज ज़ोन: लॉजिस्टिक्स, फाइनेंस, इंश्योरेंस और लीगल सेवाएं।
इस चौथे संस्करण की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अब तक 85 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 676 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों ने अपनी भागीदारी पक्की कर ली है। इस एक्सपो में केवल बड़े कॉरपोरेट्स ही नहीं, बल्कि दुनिया के अग्रणी ‘चेन-लीडर‘ उद्यम, इनोवेटिव और स्पेशलाइज्ड एमएसएमई और प्रमुख औद्योगिक संगठन एक साथ एक छत के नीचे आ रहे हैं। खास बात यह है कि कुल प्रदर्शकों में से 36.5% विदेशी निवेश वाली कंपनियां हैं, जो यह साबित करती हैं कि वैश्विक स्तर पर चीन के इस प्रयास को कितना बड़ा समर्थन मिल रहा है।
पेइचिंग का यह आयोजन आने वाले दिनों में वैश्विक व्यापार सहयोग का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। वैश्विक व्यापार सहयोग को नई दिशा मिलेगी। सप्लाई चेन सुरक्षा महामारी और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बाद और अहम हो गई है। ग्रीन और डिजिटल ट्रांजिशन भविष्य की औद्योगिक रणनीति तय करेगा।
पांच दिनों तक पेइचिंग का चाइना इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर दुनिया के आर्थिक सहयोग का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से वैश्विक व्यापार की एक नई दिशा तय होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- देवेंद्र सिंह)
मेष: दिन शुभ रहेगा...