10 जुलाई को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य, चीनी केंट्रीय सचिवालय के सदस्य छाई छी ने पेइचिंग में डीपीआरके की पार्टी और सरकारी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए चीन की यात्रा पर आए डीपीआरके की श्रमिक पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के स्थायी सदस्य, प्रधानमंत्री पाक थे सोंग के साथ चीन और डीपीआरके के बीच मैत्री, सहयोग और पारस्परिक सहायता संधि पर हस्ताक्षर की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया।
छाई छी ने कहा कि पैंसठ वर्ष पूर्व, चीन और डीपीआरके के लोगों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता और मुक्ति के कठिन संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी और अपने रक्त से एक गहरा सौहार्द स्थापित किया। दोनों पार्टियों और देशों के वरिष्ठ नेताओं ने दूरदर्शिता दिखाते हुए चीन और डीपीआरके के बीच मैत्री, सहयोग और पारस्परिक सहायता संधि पर हस्ताक्षर किए, जिससे दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता की ठोस राजनीतिक और कानूनी नींव रखी गई।
पिछले 65 वर्षों में, चीन और डीपीआरके के बीच की मित्रता बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की कसौटी पर खरी उतरी है, और दोनों देशों के बीच सम्बंध समय के साथ आगे बढ़े हैं और लगातार विकसित हुए हैं। चीन डीपीआरके के साथ मिलकर पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने और समाजवादी उद्देश्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच पारंपरिक मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक सम्बंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।
पाक थे सोंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि 65 वर्षों से, डीपीआरके और चीन दोनों देशों के बीच मैत्री, सहयोग और पारस्परिक सहायता की संधि की भावना के अनुसार, दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं और समाजवाद के साझा उद्देश्य की रक्षा और विकास के संघर्ष में घनिष्ठ सहयोग करते रहे हैं। डीपीआरके चीन के साथ मिलकर दोनों पार्टियों और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति का पालन करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहकारी सम्बंधों में एक नया अध्याय संयुक्त रूप से लिखने को तैयार है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

