Site icon Dainik Savera Times

सीजीटीएन सर्वेक्षण: वैश्विक उत्तरदाताओं ने चीन की विकास उपलब्धियों का श्रेय सीपीसी के नेतृत्व को दिया

इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है। सीपीसी के नेतृत्व में चीनी जनता ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है जिसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। सीपीसी अपने वादों को लगातार पूरा करने में सक्षम क्यों रही है? इसका पता लगाने के लिए, सीजीटीएन ने 41 देशों के 11,521 प्रतिभागियों के बीच एक सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने अपने विचार साझा किए।

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 1400 खरब युआन से अधिक हो गया, प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय में औसतन 5.4 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि हुई, कुल 6.242 करोड़ नए शहरी रोजगार सृजित हुए और औसत जीवन प्रत्याशा बढ़कर 79 वर्ष से अधिक हो गई।

सर्वेक्षण में, वैश्विक स्तर पर 63.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि चीनी आधुनिकीकरण की उपलब्धियां सीपीसी के वैज्ञानिक रूप से शासन से अविभाज्य हैं। ग्लोबल साउथ देशों के उत्तरदाताओं में यह दृष्टिकोण और भी मजबूत है, जहाँ 71.4 प्रतिशत उत्तरदाता सहमत हैं। विशेष रूप से, केन्या, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, भारत और वियतनाम के उत्तरदाताओं ने 80 प्रतिशत से अधिक की स्वीकृति दर दर्ज की, जिससे वे सर्वेक्षण में शामिल सभी देशों में सबसे उच्च स्थान पर रहे।

सर्वेक्षण के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 41 देशों में से 30 देशों में उत्तरदाताओं का मानना है कि सीपीसी, जो जनता के व्यापक जनसमूह के मूलभूत हितों का प्रतिनिधित्व करती है, देश के समग्र और दीर्घकालिक हितों की रक्षा करने के मामले में पश्चिमी दलों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। पश्चिमी बहुदलीय चुनावी प्रणालियों में, दल चुनाव जीतने के लिए केवल कुछ मतदाताओं के हितों को प्राथमिकता देते हैं और अपने मतदाता आधार को मजबूत करने के लिए सामाजिक समूहों के बीच विभाजन को बढ़ावा देते हैं। कम कार्यकाल की सीमाओं के कारण, राजनेता त्वरित लाभ देने वाली अल्पकालिक नीतियों को प्राथमिकता देते हैं।

सर्वेक्षण में, वैश्विक स्तर पर 61.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि पश्चिमी बहुदलीय प्रणालियाँ दूरदर्शिता की कमी वाली नीतियों और सामाजिक विभाजन की शिकार होती हैं। भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में 70 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने इस विचार का समर्थन किया है, जबकि विकसित देशों में, ब्रिटन और अमेरिका क्रमशः 62.5 प्रतिशत और 61.5 प्रतिशत की अनुमोदन दर के साथ उच्च स्थान पर हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version