Site icon Dainik Savera Times

CGTN सर्वेक्षण: हाईनान एक्सपो ने दिखाया वैश्विक बाज़ार का नया रुख

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि की पहली प्रमुख प्रदर्शनी और हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में पूरे द्वीप पर सीमा शुल्क बंद संचालन शुरू होने के बाद आयोजित पहला बड़ा कार्यक्रम, छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो (हाईनान एक्सपो) वैश्विक ध्यान का केंद्र बन गया है। इसे वैश्विक उपभोक्ता रुझानों का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जा रहा है, जो विश्व अर्थव्यवस्था की बहाली और बदलाव की दिशा भी दिखाता है।

चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (CGTN) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 85.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि वैश्विक बाज़ार में गहराई से जुड़ने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए कंपनियों के लिए ‘चीन जाना’ और ‘चीन में निवेश करना’ अब लगभग अनिवार्य विकल्प बन गया है।

इस साल के हाईनान एक्सपो में 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से ज़्यादा ब्रांड शामिल हुए, जिनमें 65 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शित वस्तुएं थीं। यह हिस्सा पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अंक अधिक है। पिछले पांच वर्षों में, 92 देशों और क्षेत्रों के 3,800 से अधिक उद्यमों और 12,000 से अधिक ब्रांडों ने इस एक्सपो में भाग लिया है। सर्वेक्षण में 91.1 प्रतिशत लोगों ने माना कि यह एक्सपो वैश्विक कंपनियों को संवाद, सहयोग और निवेश के लिए एक व्यापक मंच देता है। वहीं, 89.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं के अनुसार, लगातार कई वर्षों तक इसका आयोजन चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन और वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देने के उसके इरादे को दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 में चीन में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री पहली बार 500 खरब युआन से अधिक हो गई। आर्थिक विकास में उपभोग का योगदान 52 प्रतिशत रहा। इस पर 93.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन की अर्थव्यवस्था में उपभोग की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। चीन का विशाल उपभोक्ता बाज़ार न केवल आकार में बड़ा है, बल्कि विविध उपयोग, तेज़ी से बदलती उपभोग आदतों और उच्च बाज़ार सक्रियता के कारण भी अलग पहचान रखता है।

सर्वेक्षण में 87.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चीन का विकसित होता उपभोक्ता बाज़ार मांग के नए विभाजन को बढ़ावा दे रहा है और उपभोग की आदतों के साथ-साथ औद्योगिक ढांचे को भी बदल रहा है। 91.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं के अनुसार, हाईनान एक्सपो नए उपभोग परिदृश्यों और उद्योग की दिशा को दिखाने का एक अहम मंच बन गया है, जिससे उपभोग उन्नयन के फायदे अधिक स्पष्ट हो रहे हैं। वहीं, 86.3 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीन का विशाल बाज़ार लगातार नए अवसर पैदा कर रहा है, जिससे दुनिया के अन्य देश भी इसका लाभ उठा सकते हैं। यह सर्वेक्षण CGTN के अंग्रेज़ी, स्पेनिश, फ़्रेंच, अरबी और रूसी मंचों पर जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर 7,664 नेटिज़न्स ने इसमें भाग लेकर अपनी राय दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version