Site icon Dainik Savera Times

चीन ने बच्चों के खिलाफ हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा की

स्थानीय समयानुसार 24 जून को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर एक खुली बहस आयोजित की। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने कहा कि संघर्ष के कारण बच्चों को होने वाला नुकसान व्यापक और भयावह बना हुआ है। चीन बच्चों के खिलाफ हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है।

संयुक्त राष्ट्र की बाल एवं सशस्त्र संघर्ष मामलों की विशेष प्रतिनिधि वैनेसा फ्रेजर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र निगरानी एवं रिपोर्टिंग तंत्र ने 2025 में बच्चों के विरुद्ध 38,558 गंभीर उल्लंघनों की पुष्टि की, जिनसे 24,174 बच्चे प्रभावित हुए। 1996 से ऐसे उल्लंघनों से प्रभावित बच्चों की यह सबसे अधिक संख्या है।

चीन ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बाल संरक्षण तंत्रों में लगातार सुधार कर रहा है, लेकिन आज भी संघर्षों के कारण बच्चों को होने वाला नुकसान व्यापक और भयावह है। चीन बच्चों के खिलाफ हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करता है। संघर्ष में शामिल सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों का सख्ती से पालन करना चाहिए और नागरिकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के अपने दायित्वों को पूरा करना चाहिए।

चीन संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से स्कूलों और अस्पतालों जैसे बुनियादी ढांचे को सैन्य लक्ष्यों के रूप में निशाना बनाने से बचने और मानवीय अभियानों के लिए अधिकतम सुविधा प्रदान करने का आह्वान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version