Site icon Dainik Savera Times

चीन ने “स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय” जारी किए

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संसाधनों के कुशल आवंटन को और बढ़ावा देने और जनता को चिकित्सा पाने में ज्यादा सुविधाएं मिलने के लिए, चीनी राज्य परिषद के सामान्य कार्यालय ने हाल ही में “स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय ” जारी किए हैं, जिसमें चार पहलुओं में 13 लक्षित उपायों का प्रस्ताव दिया गया है।

पहला, घनिष्ठ चिकित्सा गठबंधनों पर ध्यान केंद्रित करके पदानुक्रमित निदान और उपचार सहयोग तंत्र में सुधार करना। दूसरा, आम और पुरानी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करना, ताकि लोगों को जमीनी स्तर पर प्रारंभिक चिकित्सा उपचार लेने के लिए मार्गदर्शन मिल सके। तीसरा, चिकित्सा देखभाल की निरंतरता में सुधार लाने के उद्देश्य से रेफरल सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करना। चौथा, पदानुक्रमित चिकित्सा सेवाओं के लिए बहुआयामी सहायता उपायों में सुधार करना।

“स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय” के तहत सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को काउंटी और जिला स्तर के साथ-साथ जमीनी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के परिचालन समर्थन को मजबूत करने, जमीनी स्वास्थ्य देखभाल टीमों के निर्माण को बढ़ाने, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने, उपयोगी अनुभवों को शीघ्रता से सारांशित और प्रसार-प्रचार करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सभी नीतियों और उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version