Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा: चीनी विदेश मंत्रालय

April 2, 2026

चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी सरकार ने हमेशा तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा है। ‘14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021–2025) के दौरान चीन ने नई ऊर्जा वाहनों, एआई मॉडल, क्वांटम तकनीक और जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मौलिक नवाचार हासिल किए हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।  

माओ निंग ने कहा कि चीन का तकनीकी नवाचार खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। पिछले सप्ताह चीन ने दुनिया भर के देशों के लिए FAST टेलीस्कोप और ‘फनतोउचे’ (स्ट्राइवर) नामक पूर्ण समुद्री गहराई के लिए मानवयुक्त सबमर्सिबल सहित 10 प्रमुख वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों तक पहुंच देने की घोषणा की। यह कदम स्वदेशी तकनीकी उपलब्धियों को वैश्विक सार्वजनिक संसाधनों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026–2030) को ध्यान में रखते हुए चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। साथ ही, नवाचार के ज़रिए नई उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी, मूल अनुसंधान को सुदृढ़ किया जाएगा, औद्योगिक रूपांतरण में तेजी लाई जाएगी और प्रौद्योगिकी साझाकरण के माध्यम से वैश्विक साझा विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें