Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन म्यांमार का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने विकास रास्ते पर चलने का समर्थन करता हैः यूएन में चीनी उप प्रतिनिधि

June 20, 2026

चीन म्यांमार का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने विकास रास्ते पर चलने का समर्थन करता हैः यूएन में चीनी उप प्रतिनिधि

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप प्रतिनिधि सुन लेइ ने 19 जून को यूएन महासभा में म्यांमार सवाल पर औपचारिक बैठक पर भाषण देते हुए कहा कि चीन म्यांमार का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने वाले विकास रास्ते पर चलने का डटकर समर्थन करता है। 

सुन लेइ ने कहा कि इस साल म्यांमार में आम चुनाव हुए और नयी सरकार ने सुचारू ढंग से शासन शुरू किया और घरेलू शांति व विकास बढ़ाने की पूरी कोशिश की ।मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के नाते चीन म्यांमार द्वार अपनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता ,सुरक्षा ,प्रादेशिक अखंडता तथा राष्ट्रीय स्वाभिमान का पूरा समर्थन करता है ,म्यांमार में राष्ट्रीय शांति व स्थिरता ,राष्ट्रीय सुलह ,सामाजिक सौहार्द और स्थाई अमन चैन का भी समर्थन करता है। 

उन्होंने कहा कि चीन आसियान द्वारा आसियान के तरीके से म्यांमार सवाल पर अधिक बड़ी भूमिका निभाने का समर्थन करता है ।अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आसियान और क्षेत्रीय देशों के साथ म्यांमार के साथ संपर्क मजबूत कर वर्तमान सकारात्मक रुझान की मजबूती के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आर्थिक बहाली और जन जीवन का सुधार म्यांमार की जनता की सबसे तीव्र इच्छा है ।चीन इसके लिए यथासंभव मदद देता रहेगा ।उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय म्यांमार को सहायता बरकरार रखेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें