Site icon Dainik Savera Times

मार्च के अंत तक, चीन में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2.4 अरब किलोवाट पहुंची 

China's installed renewable energy capacity reaches 2.4 billion kilowatts

China's installed renewable energy capacity reaches 2.4 billion kilowatts

चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के एक संबंधित अधिकारी के अनुसार, इस साल चीन की नवीकरणीय ऊर्जा का विकास अच्छी रफ़्तार से चल रहा है, ऊर्जा स्थापना का आकार और पावर जेनरेशन लगातार बढ़ रहा है, और ग्रीन पावर सप्लाई की क्षमता लगातार मज़बूत हो रही है। पहली तिमाही में, चीन भर में नवीकरणीय ऊर्जा की नवीन ऊर्जा स्थापना क्षमता 589.3 लाख किलोवाट तक पहुंच गई, जो कुल ऊर्जा स्थापना का 70 फीसदी है।

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीन ऊर्जा विभाग की उप निदेशक फान हुईमिन ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगातार बढ़ रही है, जिससे ऊर्जा संरचना के अनुकूलन को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। मार्च के अंत तक, नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 2.4 अरब किलोवाट थी, जो 60 प्रतिशत से ज़्यादा है, जबकि पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 1.9 अरब किलोवाट थी, जो लगभग आधी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version