Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिजिटल इंटेलीजेंस युग में वैश्विक साइबर शासन पर चीन के पक्ष का दस्तावेज जारी 

July 22, 2026

डिजिटल इंटेलीजेंस युग में वैश्विक साइबर शासन पर चीन के पक्ष का दस्तावेज जारी 

संयुक्त राष्ट्र वैश्विक साइबर सुरक्षा स्थाई तंत्र की पहली बैठक 20 से 24 जुलाई तक न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में चल रही है। चीनी प्रतिनिधि मंडल ने इस तंत्र के सामने डिजिटल इंटेलीजेंस युग में वैश्विक साइबर शासन पर चीन के पक्ष का दस्तावेज़ पेश किया। साइबर प्रभुसत्ता के बाद चीन ने इस बार डिजिटल प्रभुसत्ता के अहम सिद्धांत प्रस्तुत किये, जो चीन द्वारा वैश्विक शासन पहल लागू करने और साइबर स्पेस के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने का नया कदम है।

इस दस्तावेज़ में ज़ोर दिया गया है कि देशों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न देशों को साइबर स्पेस में यूएन चार्टर के उद्देशों और सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए। यह डिजिटल प्रभुसत्ता के समादर और सार्वोभौतिक विकास की वकालत करता है। विभिन्न देशों को अपनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक एआई समेत डिजिटल इंटेलीजेंस तकनीक विकास का रास्ता चुनने का अधिकार है।

इस दस्तावेज़ में दोहराया गया कि बहुपक्षवाद पर कायम रहकर साइबर सुरक्षा के प्रति एआई आदि नयी प्रौद्योगिकी से आने वाले खतरों का प्रभावी निपटारा किया जाना और युग से मेल खाने वाले नये साइबर अंतरराष्ट्रीय नियम बनाये जाने चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें