Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूएन और सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर चीन और रूस के बीच सलाह मशविरा

April 9, 2026

यूएन और सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर चीन और रूस के बीच सलाह मशविरा

चीनी विदेश मंत्री के सहायक छाई वेई ने 8 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में रूसी उप विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर सलाह मशविरा किया। इस मौके पर दोनों पक्षों ने मुख्य तौर पर वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, यूएन व सुरक्षा परिषद के कार्य और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों पर गहन रूप से विचार विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने बहुपक्षवाद की रक्षा कर यूएन से केंद्रीत अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने पर सहमति कायम की। ताकि मुख्य मुद्दों के राजनीतिक समाधान में प्रयास किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें