आजकल जब भी हम शॉपिंग की बात करते हैं तो दिमाग में नई-नई चीजें घूमने लगती हैं.चाहे वो स्मार्ट गैजेट्स हों, लग्जरी प्रोडक्ट्स हों या फिर हेल्थ और वेलनेस की चीजें। ठीक उसी समय चीन ने एक बड़ा इवेंट शुरू किया है जो पूरी दुनिया को अपनी तरफ खींच रहा है। 6वीं चीन इंटरनेशनल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक्सपो (CICPE) 13 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक हाईनान प्रांत के हाईखो शहर में आयोजित हुई। थीम बहुत ही शानदार है- खुलापन ग्लोबल खपत को आगे बढ़ाता है और इनोवेशन बेहतर जीवन की ओर ले जाता है। ये एक्सपो सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि दुनिया भर के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले और ट्रेड करने का एक बड़ा ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है।
एक्सपो की शुरुआत और खासियत
ये छठी बार है जब ये एक्सपो हो रहा है और इस बार ये और भी खास है। मुख्य जगह है हाईनान इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर। इसके अलावा दो सब-वेन्यू भी हैं-एक सान्या में इंटरनेशनल यॉट एग्जीबिशन एरिया और दूसरा बोआओ लेचेंग में इंटरनेशनल हेल्थ कंजम्पशन एरिया। एक्सपो का एरिया इस बार 1,43,000 वर्ग मीटर है जो पिछले साल से 13,000 वर्ग मीटर ज्यादा है। यहां कुल 3,400 से ज्यादा ब्रांड्स आ रहे हैं, जिनमें 60 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के ब्रांड शामिल हैं। इंटरनेशनल ब्रांड्स की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है, जो पिछले एक्सपो से 20 प्रतिशत ज्यादा है मतलब विदेशी कंपनियां इस बार और ज्यादा जोश के साथ आई हैं।
कनाडा को गेस्ट कंट्री ऑफ ऑनर
कनाडा इस साल का गेस्ट कंट्री ऑफ ऑनर है। कनाडा ने अपना सबसे बड़ा डेलिगेशन भेजा है। करीब 40 कंपनियां, जिनमें कॉस्मेटिक्स, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, हेल्थ प्रोडक्ट्स और पेट फूड जैसी चीजें शामिल हैं। रूस और बुल्गारिया पहली बार नेशनल पेवेलियन बना रहे हैं। स्विट्जरलैंड, चेक रिपब्लिक, आयरलैंड समेत 12 देशों और क्षेत्रों के ऑफिशियल डेलिगेशन भी आए हैं। कुल मिलाकर देशों और रीजनल डेलिगेशनों की संख्या इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
इनोवेशन और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का कमाल
एक्सपो में घूमते हुए लगता है जैसे भविष्य यहां आ गया हो। फ्लाइंग कार्स, एआई पावर्ड ग्लासेस, रोबोट्स, स्मार्ट स्पोर्ट्स कार मॉडल्स सब कुछ यहां दिख रहा है। चाइनीज कंपनियां जैसे हुआवेई, आईएफएलवाईटेक (iFlytek), यूनिट्री रोबोटिक्स और टेस्ला जैसी ग्लोबल ब्रांड्स भी अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लेकर आई हैं। ट्रेडिशनल साइड भी मजबूत है. पुरानी ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट्स और हेरिटेज प्रोडक्ट्स भी प्रदर्शन पर हैं। ये दिखाता है कि चीन इनोवेशन और ट्रेडिशन दोनों को साथ लेकर चल रहा है। हाई-टेक गैजेट्स से लेकर डेली यूज की चीजों तक यहां सब कुछ है जो कंज्यूमर को आकर्षित कर सकता है।
ग्लोबल कंजम्पशन के लिए क्यों जरूरी है ये प्लेटफॉर्म?
दुनिया भर की कंपनियां चीन के विशाल मार्केट में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यहां कंज्यूमर स्पेंडिंग तेजी से बढ़ रही है। ये एक्सपो कंपनियों को चाइनीज कंज्यूमर ट्रेंड्स समझने का मौका देता है.नए प्रोडक्ट लॉन्च, इंटरनेशनल प्रोक्योरमेंट मैचमेकिंग सेशन्स और बिजनेस मीटिंग्स यहां हो रही हैं। पिछले एडिशन्स में सौ से ज्यादा इवेंट्स हुए थे और इंटेंडेड कॉन्ट्रैक्ट्स अरबों युआन के साइन हुए थे।
ओपननेस और इनोवेशन का मैसेज
थीम में जो कहा गया है खुलापन ग्लोबल कंजम्पशन को बढ़ावा देता है और इनोवेशन बेहतर जीवन बनाता है वो यहां हर कदम पर दिख रहा है। चीन इस एक्सपो के जरिए दुनिया को ये संदेश दे रहा है कि हम बाजार खोलने के लिए तैयार हैं, नई टेक्नोलॉजी ला रहे हैं और साथ ही दूसरे देशों के प्रोडक्ट्स को भी अपने यहां जगह दे रहे हैं। रूस,बुल्गारिया जैसे नए देशों की भागीदारी और कनाडा का बड़ा पेवेलियन इस ओपननेस को और मजबूत करता है। एक्सपो में 22 देशों और क्षेत्रों के प्रीमियम कंज्यूमर गुड्स पेवेलियंस हैं। ऐसे इवेंट्स हमें सिखाते हैं कि कैसे ग्लोबल ब्रांड्स लोकल मार्केट को समझकर प्रोडक्ट्स लाते हैं। इनोवेशन पर फोकस,ड्यूटी-फ्री पॉलिसी और बड़े प्लेटफॉर्म ये सब मिलकर कंजम्पशन को बूस्ट देते हैं। फ्लाइंग कार्स से लेकर एआई ग्लासेस तक, ट्रेडिशनल क्राफ्ट्स से लेकर लग्जरी आइटम्स तक यहां सब कुछ है जो आपको हैरान कर दे.कुल मिलाकर ये एक्सपो सिर्फ एक शो नहीं है। ये ग्लोबल कनेक्टिविटी, इनोवेशन और ओपन ट्रेड का जश्न है। चीन दिखा रहा है कि खुली अर्थव्यवस्था और नई टेक्नोलॉजी के साथ कैसे बेहतर जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है। दुनिया भर के बिजनेस वाले यहां आकर चीन के विशाल मार्केट की ताकत महसूस कर रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- डी के)

