Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की

July 2, 2026

चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 जून को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले सम्बंध बनाना दोनों देशों की जनता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उम्मीद है और दोनों देशों के मूल हितों के अनुरूप भी है। दोनों पक्षों को बाधा दूर कर इस सही रास्ते पर दृढ़ता से चलना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि इस मई में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रंप ने पेइचिंग में चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंधों की स्थापना पर कई महत्वपूर्ण समानताएं संपन्न कीं, जिसने भावी तीन साल यहां तक कि अधिक लंबे काल में चीन-अमेरिका सम्बंध के विकास का मार्गदर्शन किया। दोनों पक्षों को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताओं को ठोस नीति कदम में परिवर्तित करना चाहिए। 

वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों को सहयोग की सूची लंबी बनानी चाहिए। इसके साथ सवालों की सूची छोटी बनाकर विभिन्न खतरों का नियंत्रण करना है। थाईवान सवाल समग्र स्थिति से जुड़ा है। आशा है कि अमेरिका सावधानी से थाईवान सम्बंधी मामले से निपटेगा।

दोनों पक्षों का समान विचार है कि यह बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक है। दोनों पक्ष दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताओं को लागू करने और लचीले तरीके से संवाद जारी रखने पर सहमत हुए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें